लॉकडाउन 4 तय, लेकिन घरेलू उड़ान, मेट्रो और बसें होंगी शुरू


नई दिल्ली| कोरोना को रोकने के लिए चल रहा लॉकडाउन का तीसरा चरण आज खत्म हो जाएगा। साेमवार से चौथे चरण का लॉकडाउन तय माना जा रहा है, जो दो हफ्तों यानी 31 मई तक रह सकता है। यह चरण तीसरे के मुकाबले ज्यादा रियायतों वाला होगा। इसका ऐलान रविवार को होगा। सूत्रों ने बताया कि चौथे चरण में घरेलू विमान सेवाएं, मेट्रो, बस और ऑटो रिक्शा को छूट मिल सकती है। नाई की दुकानें, रेस्टोरेंट्स, घरेलू सामान सुधारने वाली दुकानें शर्तों के साथ ग्रीन आैर ऑरेंज जोन में खुल सकती हैं।